लोहरदगा: उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त ने साइकिल वितरण योजना की समीक्षा बैठक की, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने बुधवार शाम 4:00 बजे अपने कार्यालय कक्ष में जिले के स्कूली बच्चों को दी जाने वाली साइकिल वितरण योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में कल्याण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।उपायुक्त ने प्रखंडवार स्कूली बच्चों की संख्या के आधार पर वितरित की जाने वाली साइकिलों की संख्या की समीक्षा करते हुए प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया।