लोहरदगा: खेमराज स्मृति भवन में जय श्रीराम समिति ने RSS प्रमुख सुधीर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुमला विभाग के संपर्क प्रमुख एवं श्रीशंकर तिवारी सेवा न्यास, लोहरदगा के सचिव सुधीर अग्रवाल के निधन पर बुधवार शाम 4:30 बजे खेमराज स्मृति भवन में जय श्रीराम समिति की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।