लोहरदगा: गुमला विधायक भूषण तिर्की ने जामा मस्जिद स्थित दरगाह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत के लिए की चादरपोशी
गुमला विधायक भूषण तिर्की ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की सेहत को लेकर बुधवार शाम 4:00 बाबा दुखन शाह के दरगाह पर चादरपोशी की और उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी। शिबू सोरेन की सेहत खराब होने के कारण उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है। भूषण तिर्की के इस कदम से शिबू सोरेन के प्रति उनके सम्मान और समर्थन का पता चलता है।