लोहरदगा: कूड़ु क्षेत्र में मनरेगा डोभा में डूबने से युवक की हुई मौत
कुडू सांसद प्रतिनिधि ने प्रशासन पर उठाए सवाल, कहा— मनरेगा डोभा में सुरक्षा उपायों की कमी से हो रही हैं दुर्घटनाएं लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंगी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक अमित तिर्की की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित तिर्की पिता विलकन तिर्की के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अमित तिर्की अपने परिजनों के साथ