कायमगंज: लापता युवक का शव तालाब में मिला, बहन ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
मेरापुर क्षेत्र के अचरा चौकी के पास स्थित तालाब में बुधवार देर शाम एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे अचरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।बाद में मृतक की पहचान कायमगंज कोतवाली की ग्राम पंचायत ज्योना के मजरा नगला फॉर्म निवासी रजनीश जाटव 28 के रूप में हुई।