बिसौली: बिसौली में सावन महोत्सव में महिलाओं ने जमकर मस्ती की, राधा-कृष्ण की प्रस्तुति ने मन मोह लिया
Bisauli, Budaun | Aug 19, 2026 बिसौली नगर की श्रीराम कृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवांशिका जागृति सभा की ओर से सावन महोत्सव का बुधवार को 1:00 करीब आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी रचाई और सावन के मनमोहक गीतों पर जमकर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और डांस किया।