आबापुरा: वडलीपाड़ा गांव में पूर्व विवाद में चचेरे भाई ने तलवार से किया हमला, युवक के सिर में 15 टांके आए
वडलीपाड़ा गांव में पूर्व विवाद में चचेरे भाई ने किया तलवार से हमला, युवक के सिर में आए 15 टांके, परिजनों ने बताया कि अनिल पुत्र सुखलाल निवासी वडलीपाड़ा पर उसके चचेरे भाई ने अचानक धारदार तलवार से हमला बोल दिया। एमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल अनिल के सिर पर 15 टांके लगाकर उसकी स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।