सेवा की कहानी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अहिल्या यादव को मिली आर्थिक मजबूती और सम्बल
ग्राम सुभरिया की रहने वाली श्रीमती अहिल्या यादव एक सामान्य ग्रामीण परिवार से आती हैं। गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान पोषण और स्वास्थ्य देखभाल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक प्रमुख चुनौती रहती है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा संचालित 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' माताओं के लिए एक संबल बनकर उभरी है।
अहिल्या यादव ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपना पंजीयन कराया, जिसके पश्चात उन्हें शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। इस सहायता राशि का उपयोग उन्होंने गर्भावस्था के दौरान उचित खान-पान, आवश्यक पोषण सामग्री तथा दवाइयों के प्रबंध के लिए किया।
योजना के माध्यम से वित्तीय मदद मिलने से अहिल्या यादव को सही समय पर उचित पोषण और स्वास्थ्य देखभाल मिली। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ, बल्कि नवजात शिशु के उचित लालन-पालन के लिए भी आर्थिक सहारा मिला।
अहिल्या यादव बताती हैं कि इस योजना ने उनके चेहरे पर खुशी और मन में एक नई निश्चिंतता ला दी है। मुझे 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' का प्रत्यक्ष लाभ मिला है। इस महत्वाकांक्षी और कल्याणकारी योजना के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
31 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026