मड़िहान: राजगढ़ थाने के अमहवा गांव के पास मन बढ़ बाइक सवारों ने दो किशोर को लाठी डंडे से की पिटाई अस्पताल में इलाज जारी
रविवार की शाम 7:00 बजे अमहवा गांव निवासी प्रिंस अपने साथी अंकित के साथ नदी हार बाजार से पैसा लेकर साइकिल से अपने घर जा रहा था अमहवा मोड़ के पास बाइक सवार युवक शराब पी रहे थे यूवको ने साइकिल सवार प्रिंस तथा अंकित को गाली देने लगे विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें अंकित और प्रिंस घायल हो गए एंबुलेंस द्वारा दोनों को राजगढ़ अस्पताल में लाया गया।