मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के बनकी मोड़ के पास 2 बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर, एक बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
प्रयागराज के थाना व गांव करछना निवासी 22 वर्षीय अजय नमी गंगे जल जीवन मिशन में काम करने पटेहरा आया था। जहां से सिरसी काम करने गया था देर शाम वापस आते समय बन की मोड़ के पास दो बाइक आमने-सामने अनियंत्रित होकर टकरा गए। जिसमें बाइकर अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइकर मौका पाकर भाग गया। पटेहरा में इलाज के दौरान घायल को मंडली अस्पताल रेफर किया गया।