मड़िहान: वन क्षेत्र में जुताई कर रहे मिनी ट्रैक्टर को रेंजर ने किया सीज मड़िहान के पटेहरा वन रेंज का मामला
वन क्षेत्राधिकार गिरिराज गोवर्धन गिरी ने बताया कि वन क्षेत्र के घोरी कंपार्टमेंट नंबर दो महादेव के आरक्षित वन क्षेत्र की जमीन पर। कुछ बाहरी अराजक तत्व वन क्षेत्र की भूमि पर अवैध कब्जा करने की फिराक में मिनी ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर टीम लेकर पहुंचने पर मामला सत्य पाया गया। इसके आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई।