मड़िहान: राजगढ़ थाने के नदी हार बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे मिला युवक राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी
पीड़ित अमरेश सिंह ने बताया कि बीती रविवार की रात लगभग 9:00 बजे एक ढाबा पर भोजन करने के बाद पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ददरा पहाड़ी गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात बोलेरो में सवार चार युवक बोलेरो रोककर उसे जबरदस्ती बोलेरो में बिठाकर नशीली दवा खिलाकर जेब से लगभग ₹2000 निकाल लिए। और बेहोशी की हालत में उसे धंसारिया सतवहा मोड के पास छोड़ दिया।