जांजगीर चांपा में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संपन्न किया गया. चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 780236 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 7011 मतदाताओं की वृद्धि हुई (शुद्धवृद्धि)।