डिंडौरी: शहपुरा विधायक ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष को अपने निवास के बगीचे का भ्रमण कराया
डिंडौरी जिले के शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम कछवाहा से निज निवास पर आत्मीय मुलाकात करते हुए स्वागत किया । दरअसल शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंगलवार शाम 6:30 बजे सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट करते हुए बताया के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष को बगीचे का भ्रमण कराते हुए कृषि से संबंधित जानकारी ली।