आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार को स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कड़े निर्देशों के बाद फॉरेंसिक टीम और CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल चार मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। इसके साथ ही फरार आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने उनके घरों की पैमाइश भी शुरू कर दी है।