पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुनुमलता गांव में 22 वर्षीय गर्भवती महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात किसी घरेलू विवाद को लेकर और उसके पति के बीच काफी कहासुनी और झगड़ा हुआ था।