मुंगेर: ई-रिक्शा चोर गिरोह का भंडाफोड़, कोतवाली पुलिस ने चोर और खरीदार को दबोचा, एसपी ने दी जानकारी
Munger, Munger | Mar 10, 2026 मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चोरी गिरोह से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक शातिर चोर और दूसरा चोरी का सामान खरीदने वाला शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ई-रिक्शा, बैट्री और चार्जर भी बरामद किया है।