Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

औरंगाबाद: जोगरी गांव में अनियंत्रित ऑटो ढलान में उतरकर पेड़ से टकराई, 2 लोग फंसे, कई घायल औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र में रविवार को हादसा हो गया। जोगरी गांव के समीप सवारी से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान में उतर गई और इसके बाद पेड़ से टकरा गई। टक्कर से ऑटो का अगला हिस्सा चप गया। हादसे में कई सवारी घायल हुए हैं। आगे बैठे चालक समेत दो लोग ऑटो में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। गैस कटर से ऑटो का अगला हिस्सा काटकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर सलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 14, 2026

MORE NEWS

मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर गया पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों का किया गया सघन निरीक्षण

गया जिले में बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या कदाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है।
गया पुलिस ने दावा किया है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से अभ्यर्थियों और अभिभावकों में भी भरोसा बढ़ा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न होगी।

मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर गया पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों का किया गया सघन निरीक्षण गया जिले में बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल या कदाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सघन जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। गया पुलिस ने दावा किया है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से अभ्यर्थियों और अभिभावकों में भी भरोसा बढ़ा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न होगी।

Rafiganj, Aurangabad | Jun 14, 2026