औरंगाबाद: जोगरी गांव में अनियंत्रित ऑटो ढलान में उतरकर पेड़ से टकराई, 2 लोग फंसे, कई घायल
औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र में रविवार को हादसा हो गया। जोगरी गांव के समीप सवारी से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढलान में उतर गई और इसके बाद पेड़ से टकरा गई। टक्कर से ऑटो का अगला हिस्सा चप गया।
हादसे में कई सवारी घायल हुए हैं। आगे बैठे चालक समेत दो लोग ऑटो में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। गैस कटर से ऑटो का अगला हिस्सा काटकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना पर सलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rafiganj, Aurangabad | Jun 14, 2026