भिनगा: जनपदीय पुलिस ने अलग-अलग चेक पोस्टों पर वाहन चेकिंग के दौरान 87 वाहनों का किया ई चालान, 01,48,000 किया जुर्माना
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट पर चेकिंग की गयी, जिसके अन्तर्गत विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहनों की चेकिंग की दौरान 87 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम मे ई-चालान कर रू0 1,48,000 जुर्माना किया गया।