भिनगा: अहिरन पुरवा, पश्चिम केवटन पुरवा व मीरामऊ से तीन आरोपी गिरफ्तार, 55 लीटर नाजायज कच्ची भी शराब बरामद
इकौना पुलिस ने अहिरन पुरवा व पश्चिम केवटन पुरवा से 02 अभियुक्त 1 अलखराम पुत्र ननकू 2 छेदी पुत्र सुग्रीव को गिरफ्तार किया है। वहीं गिलौला पुलिस ने सद्दाम पुत्र गड्डे को मीरामऊ से गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार तीनों आरोपियों के कब्जे से 55 लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद हुई है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है।