भिनगा: गब्बापुर से रामपुर बांध मार्ग स्थित फार्म के पास तेदुए ने बकरी पर हमला कर काट दिया गला, बाल बाल बची बकरी चरा रही बालिका
सिरसिया थाना क्षेत्र के गब्बापुर से रामपुर बांध जाने वाले मार्ग के फार्म के पास एक बालिका घर से बकरी चराने गयी थी, तभी अचानक तेंदुए ने बकरी पर हमला कर उसका गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं बालिका यह देख के चीखने लगी जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते बालिका बाल बाल बच गयी। क्योंकि लोगों को देख तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला।