भिनगा: पुलिस लाइन भिनगा में पुलिस कर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, SP बोले रक्तदान से दूसरे की बचाई जा सकती है जिंदगी
पुलिस लाइन भिनगा मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान करने का संदेश दिया।वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा की रक्तदान महादान है, जिसके माध्यम से दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए इससे कोई नुकसान नहीं होता बल्कि ताजा रक्त का निर्माण हो जाता है।