भिनगा: अलक्षेद्र इंटर कॉलेज भिनगा में पीठासीन अधिकारी का दूसरे दिन हुआ प्रशिक्षण,गायब 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्दश
लोकसभा चुनाव 2024 में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज में दूसरे दिन भी हुआ। वहीं प्रशिक्षण दो पालियों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तथा 02 बजे से शाम 05 बजे तक दिया गया। इस दौरान जिला अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को ईवीएम वीवीपैट संचालन के सम्बन्ध में जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षण से नदारद 07 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।