पिपरिया: पुलिस निरीक्षक अंचल ने पिपरिया थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की
लखीसराय पुलिस द्वारा शनिवार अपराह्न 1:40 बजे अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक अंचल मुकेश कुमार द्वारा पिपरिया थाना में लंबित मामले की समीक्षा की गई. पुलिस निरीक्षक ने विभिन्न मामलों की प्रगति की जानकारी ली.लंबित कांडों में अब तक हुई कार्रवाई, अनुसंधान की स्थिति एवं आवश्यक प्रक्रियाओं की बिंदु पर जानकारी ली गई.