हमीरपुर: मुंबई के लिए चलाई गई साप्ताहिक ट्रेन आज से हुई शुरु
रेलवे ने सूबेदारगंज से मुंबई के लिए ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का संचालन ढाई माह के लिए किया है। यह ट्रेन प्रत्येक सप्ताह गुरुवार एवं शनिवार को सुमेरपुर कस्बे से गुजरेगी। यह 18 अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। गुरुवार को यह ट्रेन 15.50 बजे सुमेरपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन में आने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।