लोहरदगा: उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 2 बजे समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों एवं प्रखंड-अंचल स्तर से प्राप्त प्रस्तावों और विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।