बहादुरपुर: बहादुरपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर पुलिस ने 20 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को शनिवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर में पुलिया के पास कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बहादुरपुर निवासी गोलू अहिरवार (20 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।