ढीमरखेड़ा: शाहडार जंगल में सड़क किनारे दिखा बाघ: वन विभाग के अफसर बोले- जान जोखिम न डालें, अकेले न जाएं
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के शाहडार जंगल में वन्यजीवों की हलचल बढ़ गई है। आज सोमवार की सुबह करीब 8 बजे शाहडार ग्राम के समीप शिवलिंग के पास सड़क किनारे एक बाघ आराम करता दिखा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया