बुलंदशहर: जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर निस्तारण करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सिकंदराबाद एवं खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उधमियों द्वारा विगत बैठक में अपनी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवेदन पत्रों पर संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।