बुलंदशहर: क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
क्रांति सेना के पदाधिकारी मलका पार्क में एकत्र हुए। जहां उन्होंने एक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने-अपने विचार रखें। उसके बाद सभी पदाधिकारी एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। और प्राइवेट स्कूलों के द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर व अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।