बुलंदशहर: बुलंदशहर में स्कूलों की मनमानी और महंगाई के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
निजी स्कूलों की मनमानी और तानाशाही के खिलाफ और बेतहाशा महंगाई पर जिला कांग्रेस ने मलका पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च कर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निजी स्कूलों की लूट पर अंकुश लगाने की मांग की। दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।