यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एम.वी. एक्ट में चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 02.06.2026 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बस स्टैंड एवं कचहरी चौराहा पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले आटो एवं ई-रिक्शा वाहनों, बस स्टैण्ड पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों के विरूद्ध एम. वी. एक्ट में चालान एवं सीज़ की कार्यवाही की गयी। साथ ही बिना ड्राईविंग लाइसेंस एवं बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई रिक्शा वाहनों को सीज़ किया गया ।
*इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 82 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहनों को सीज किया गया ।*
*इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-*
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
#ख़बर_टाइम्स #UPNews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Jun 2, 2026