मुगलसराय: सिंघीताली समीप ओवरब्रिज पर पुलिस ने एक पिकअप में तीन गोवंश के साथ दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली समीप ओवर ब्रिज पर सोमवार शाम पुलिस ने एक पिकअप में तीन राशि गोवंशो के साथ दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों गौ-तस्कर सैयदराजा थाना क्षेत्र के औरैया निवासी छोटू तथा गणेश पासवान सुदाव गांव का निवासी है। दोनों गोवंशो को वध हेतू बिहार ले जा रहे थे, तस्करों को जेल भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।