अकबरपुर: भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, स्वतंत्रता दिवस पर सरकार ने दिया सम्मानजनक आशियाने का आधार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देश पर भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को 11:00 बजे अकबरपुर अंचल में महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में बकसंडा पंचायत के भूमिहीन परिवारों के बीच अंचल कार्यालय की ओर से जमीन का पर्चा वितरित किया गया। कार्यक्रम में अंचल अधिकारी संजय कुमार प्रसाद की पहल पर भूमिहीन परिवारों को उनके अधिकार