हरदोई: पुलिस ने दिन भर कांग्रेसियों को घेरे में रखा, अधिकांश कांग्रेसी लखनऊ नहीं जा सके, जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे
Hardoi, Hardoi | Dec 18, 2024 हरदोई में पुलिस ने दिन भर कांग्रेसियों को घेरे में लिए रखा जिसके चलते अधिकांश कांग्रेसी लखनऊ नहीं जा सके। वहीं जिलाध्यक्ष आशीष सिंह पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंच गए।बुधवार को कांग्रेस नेतृत्व के आवाहन पर विधानसभा घेराव कार्यक्रम था जिसको लेकर पुलिस मंगलवार से ही सतर्क हो गई थी कई नेताओं को रात में तो कुछ नेताओं को सुबह से ही अपने घेरे में ले लिया।