ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा–विलायतकला मुख्य मार्ग पर आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा 70 साल पुराना पेड़, पुलिस ने रातभर की मशक्कत से बहाल कराया
सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। भमका और झिन्ना पिपरिया के बीच ढीमरखेड़ा–विलायतकला मुख्य मार्ग पर लगभग 70 वर्ष पुराना विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। दोनों ओर ट्रक, बस, कार और बाइक की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे।