विजयपुर: विजयपुर पहुंची पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत की भव्य कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत के नेतृत्व में निकली कावड़ यात्रा आज विजयपुर पहुंची, जहां जनसैलाब ने भव्य स्वागत किया। रामेश्वर घाट त्रिवेणी संगम से निकली इस पदयात्रा में 5 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जो भक्ति के उत्साह से ओतप्रोत नजर आए।