अरनोद: दलोट में 13 ट्रांसफॉर्मर से तांबा और ऑयल चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 96 किलो कॉपर वायर बरामद
दलोट स्थित सहायक अभियंता भंडार कार्यालय में रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर और ऑयल चोरी करने के मामले में सालमगढ़ पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 96 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया है। मामले में पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दलोट स्थित सहायक अभ