बदरवास: गाँव चलो अभियान के तहत बदरवास के गांवों में पहुंचे विधायक, किया जनसंवाद
शिवपुरी। जिले के बदरवास तहसील अंतर्गत ‘गाँव चलो अभियान’ के तहत कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम वारई, सेमरी अगरा एवं धुआँ पिपरिया खेड़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।