हरलाखी: पिपरौन व दीघीया SSB कैम्प के जवानों ने 31 किलो 250 ग्राम गांजा किया जब्त, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात पिपरौन व दीघीया SSB कैम्प के जवानों ने 31 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त की। जबकि धंधेबाज भागने में सफल हो गया। एसएसबी के उप निरीक्षक हंसराज के नेतृत्व में इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 286/11 से 50 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में की गयी। जब्त गांजा को आगे की करवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सौप दिया गया।