हरलाखी: गम्हरिया गांव के रास्ते से हरलाखी पुलिस ने 300 बोतल शराब व बाइक जब्त की, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
हरलाखी थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान 300 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक जब्त की है, जबकि धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि तस्कर नेपाल से शराब लेकर गम्हरिया गांव के रास्ते आ रहा था तथा पुलिस जीप को देखकर बाइक व शराब छोड़कर गांव की ओर भाग गया।