हरलाखी: सिसौनी गांव में आग लगने से तीन मवेशी झूलसे, दो दुधारु पशुओं की हुई मौत
हरलाखी थाना के सिसौनी गांव के सुरेंद्र सिंह के घर में बीती रात्रि आग लग गयी। आग लगने से उनके तीन मवेशी बुरी तरह से झूलस गया। जिसमें दो दुधारु पशु भैस की मौत हो गयी। एक का इलाज चल रहा है। अगलगी की इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की सम्पति जलकर राख होने का अनुमान है। घटना सूचना पर राजस्व कर्मचारी व पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर क्षति की आकलन करने में जुट गयी।