हरलाखी: सोंठगांव में खेत से लौट रही महिला के साथ की गयी मारपीट को लेकर केस हुई दर्ज
हरलाखी थाना के सोठगांव में खेत से मसूर उखाड़कर लौट रही महिला के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किये जाने के मामले में पीड़िता निकहत खातून ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कांड में मो मुस्ताक, मो सुल्तान व मो असफाक सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।