सिवनी: सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे, 80 किमी सफर कर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण
Seoni, Seoni | Aug 20, 2026 लखनादौन विधानसभा क्षेत्र की जनपद पंचायत लखनादौन अंतर्गत ग्राम पंचायत बदनोर के ग्रामीण करीब 80 किलोमीटर का सफर तय कर जिला कलेक्टर के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने सहजपुर से डूंगरिया मार्ग निर्माण की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। उनका आरोप है कि जनपद पंचायत, सरपंच-सचिव और एसडीएम को कई बार आवेदन देने के साथ सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क निर्माण नहीं