🔴 जबलपुर में गिफ्ट और इनाम का झांसा देकर जेवरात की ठगी!
📍जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के रिछाई इलाके में दो महिलाओं पर गिफ्ट और बड़ी स्कीम का लालच देकर लाखों रुपये के जेवरात ठगने का आरोप लगा है।
💍 कैसे दिया ठगी को अंजाम?
🔹 शिकायत के मुताबिक, दोनों महिलाएं पहले घर पहुंचीं और चांदी के जेवरों के बदले गिफ्ट दिए।
🔹 लगातार दो दिन घर आकर पीड़िता का भरोसा जीता।
🔹 तीसरे दिन दोनों महिलाएं एक बच्चे को साथ लेकर घर पहुंचीं।
🔹 बड़े इनाम का लालच देकर सोने-चांदी के जेवरात निकलवाए।
🔹 इसके बाद जेवरात लेकर वापस आने का कहकर चली गईं, लेकिन लौटकर नहीं आईं।
💰 पीड़िता ने करीब ₹4 लाख के जेवरात ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें जुटी हैं।
⚠️ सावधान रहें!
अनजान लोगों के गिफ्ट, इनाम या स्कीम के लालच में आकर अपने कीमती जेवरात किसी को न दें।
📍 स्थान: रिछाई, रांझी, जबलपुर, मध्य प्रदेश
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।
📲 Follow करें:
👉 सच तक पत्रिका News
👉 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
#Jabalpur #JabalpurNews #CrimeNews #FraudAlert #SachTakPatrikaNews