गुन्नौर: गांव जैतोरा सागरपुर के निवासी युवक ने जमीनी रंजिश के चलते 5 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोरा सागरपुर निवासी नेमपाल पुत्र श्योराज ने रविवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जमीनी रंजिश के चलते गांव के ही पांच लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के घर में ईंट पत्थर भी फेंके हैं। जिसमें पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।