पडरौना: कुशीनगर के डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को सौ फीसदी लक्ष्य प्राप्ति के दिए निर्देश
कुशीनगर नवागत डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मार्च माह में जिले को विकास कार्यों में 11वीं रैंक मिली है। डीएम ने बैठक मे A+ और A रैंकिंग वाले विभागों की सराहना की, वहीं B,C,D,E रैंकिंग प्राप्त करने वाले विभागों को कार्यों में सुधार लाने को कहा