पडरौना: पड़रौना शहर में आतंकवाद के खिलाफ मुस्लिम युवाओं ने किया कैंडल मार्च, प्रधानमंत्री से कठोर कार्रवाई की मांग की
कुशीनगर जिले के पड़रौना शहर में गुरूवार को जहां आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा आज सड़कों पर दिखा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से आहत मुस्लिम समाज के युवाओं ने पडरौना की सड़कों पर कैंडल मार्च निकाल कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। "हिंदोस्तान जिंदाबाद", "पाकिस्तान मुर्दाबाद" और "दहशतगर्दी नहीं चलेगी" जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।