पडरौना: जनता की समस्याओं के समाधान में जुटी कुशीनगर पुलिस, एसपी कार्यालय में हो रही सुनवाई, थानाध्यक्षों को दिए गए सख्त निर्देश
कुशीनगर एसपी जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए गंभीर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में स्वयं जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। समस्याओं के समाधान को लेकर वे पूरी तरह सक्रिय नजर आए। इस दौरान एसपी कुशीनगर ने सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसुनवाई को प्राथमिकता दें।